चम्पावत, फरवरी 20 -- लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने पीजी कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग की है। समिति सदस्यों ने तमाम मुद्दों को लेकर डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोगों ने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात की। लोहाघाट पीजी कॉलेज में 2013 में विधि संकाय की कक्षा खोलने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक वह घोषणा पूरी नहीं हो पाई। कहा कि सकारात्मक पहल नहीं होने पर अप्रैल में अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लोहाघाट में चिड़ियाघर खोलने, देवीधार, झूमाधुरी, बाणासुर किले में रोपवे बनाने, नई पार्किंग में को घंटों के हिसाब से संचालित करने या पार्किंग में बेरोजगारों को रोजगार करने के लिए जगह देने की मांग की। यहां संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, भुवन बिष्ट, रा...