संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस
चंदौली, जून 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के पांडेयपुर बाजार में जमीन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार की शाम बैठक हुई। इस दौरान सिरसी से पाण्डेयपुर बाजार तक सैकड़ों किसानों ने एक जुलूस निकाला। जुलूस में किसान गड़ई नदी की खुदाई में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ, गडई नदी के सहायक नालों की खुदाई करो, पाण्डेयपुर से सिरसी तक निजी जमीन में गड़ई नाला बनाने का प्रयास बंद करो, आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान समिति के सहसंयोजक गुलाब चंद ने कहा कि गड़ई नदी की खुदाई को लेकर के शासन प्रशासन पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है। गडई नदी की खुदाई के दौरान एक भी अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे हैं। और पांडेयपुर के बाद सिरसी तक गड़ई नदी का जो पानी बहता था उसे पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के तहत अवरुद्ध करके पाट दिया है। जिसके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.