लातेहार, अक्टूबर 5 -- संघर्ष समिति की बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति संवाद- 10संघर्ष समिति की बैठक में बनी आंदोलन की रणनीतिबेतला प्रतिनिधि। केचकी रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति की बैठक फौजदार सिंह की अध्यक्षता में हुई । इसमें रांची- सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन सं -18635 और 18636) का केचकी स्टेशन पर ठहराव तथा फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए आगामी 25 अक्टूबर को स्टेशन के सामने रोषपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही चरणबद्ध आंदोलन के लिए ठोस रणनीति बनाई गई।वहीं अध्यक्ष फौजदार ने कुछ तकनीकी कारणों से रणनीति का खुलासा करने से फिलहाल परहेज किया। यह भी पढ़ें- 13 अक्तूबर की महारैली के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां बैठक में अवसाने मुखिया सत्येंद्र चौधरी,समिति के हरेराम सिंह, हजारी सिंह,उ...