जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में स्व. वीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने की। सभा में कर्मचारी, पेंशनर्स और शिक्षकों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. वीएन सिंह ने कर्मचारी और पेंशनर्स हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार के समान राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता तथा वेतन समानता दिलाने के लिए आंदोलन चलाया था। उन्होंने वर्ष 1994-95 में दो प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर हुए 51 दिन की हड़ताल का भी उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूडी विभाग में मना वीएन सिंह की पूण्यतिथि...