रांची, मई 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंता हजाम उत्तरी पंचायत भवन में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिल्ली, सोनाहातू और अनगड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री आवास के घेराव, प्रदर्शन, आमरण अनशन और आत्मदाह कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंच परगना क्षेत्र से हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ रांची पहुंचेंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्षों से झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों की उपेक्षा की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。

अधिकार और सम्मान की ...