सासाराम, अगस्त 31 -- संझौली, एक संवाददाता। संघर्ष जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा सोमवार को बुद्धा टाउन हॉल में हुई। इसमें समिति के एक वर्ष के कार्यों, लाभ-हानि का लेखा-जोखा और आगामी कार्ययोजना सदस्यों के समक्ष रखी गई। अध्यक्ष लता देवी ने बजट व लाभ-हानि का विस्तृत ब्योरा पेश किया, जबकि सचिव पुष्पा कुमारी ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी दी। वक्ताओं ने समिति की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बेहतर काम करनेवाले कर्मियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...