ललितपुर, मई 17 -- ललितपुर। प्रेस क्लब रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय अमर शहीद पत्रकार भवन में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पं. गोपीकृष्ण तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय पंडित गोपीकृष्ण तिवारी अभाव में तो जिए पर किसी के प्रभाव में नहीं आए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक गोस्वामी की पूज्य माता के आकस्मिक निधन पर भी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने की। इस दौरान धर्मेंद्र कृष्ण तिवारी सपरिवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...