लोहरदगा, मई 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। कठिन परिस्थितियों के बावजूद कोमल का सपना बड़ा है। वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। लोहरदगा कुटमू जेलखाना निवासी कोमल की माता रिंकी उरांव और पिता सावंत उरांव सदर अस्पताल परिसर में चाय की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। सीमित आय के बावजूद वे अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। कोमल वर्तमान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी में जुटी हुई है। वह दिन-रात मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत है। कोमल का कहना है कि आर्थिक तंगी जरूर है, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं और वह अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना चाहती है।परिजनों यह भी पढ़ें- कला संकाय में जिले की आठवीं टॉपर को जिप अध्यक्ष ने किया सम्मानित और आसपास के लोगों का भी उसे भरपूर सहयोग मिल रहा ...