पूर्णिया, मार्च 31 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।संसाधनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष राज को सोमवार को सम्मानित किया गया। जिले में पांचवां एवं प्रखंड में पहला स्थान हासिल करने वाले आयुष को भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ. दीपक कुमार सुमन एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया। भवनदेवी टोला स्थित आवास पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आयुष को अंगवस्त्र, कलम और डायरी भेंट कर उसकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने आयुष की मेहनत और लगन को प्रेरणादायक बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाई कर रहे आयुष के पिता रानू झा बीमार रहते हैं, जबकि उसकी मां डेजी झा सिलाई-कटाई कर परिवार का भरण-पोषण करते हुए बेटे की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। छात...