नैनीताल, मार्च 7 -- भवाली। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी करने को लेकर महिला कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने बयान जारी कर कहा, कि सरकार ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की आड़ में लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। बेरोजगारी और महंगाई के मोर्चे पर पहले से परेशान लोगों को अब रसोई गैस के बढ़े दामों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द बढ़ी हुई कीमतों को वापस ने लेने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन को चेताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...