फिरोजाबाद, मई 16 -- फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में 18 मई को होने वाले रक्तदान शिविर व गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 18 मई का दिन कर्मचारी आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों के हितों एवं भावी चुनौतियों पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि 18 मई का दिन कर्मचारी आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कर्मचारियों के प्रेरणास्त्रोत रहे ठा. बीएन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कर्मचारियों के अधिकारों के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया। उनके संकल्पों को दोहराने के लिए श्रद्धांजलि सभा 18 मई को सुबह दस बजे से होगी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों को जिम...