गंगापार, मार्च 15 -- भीटी स्थित उर्मिला देवी पीजी कॉलेज के प्रांगण में हंडिया अधिवक्ता परिषद संघ व जिला कचहरी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह हुआ। लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को गले लगाया। समारोह को संबोधित करते हुए हाईकोर्ट के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा संघर्ष करना ही वकील का दायित्व है। कानून की लड़ाई लड़कर एक कमजोर तथा पीड़ित को व्यक्ति को इंसाफ दिलाने का काम वकील ही कर सकता है। यदि किसी वकील के साथ कानून को आड़ में लेकर उसके साथ अन्याय किया जाता है तो हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उसे न्याय दिलाने का काम करें। आयोजक अधिवक्ता विनय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.