कौशाम्बी, मार्च 31 -- दिलीप सिंह इंटर कॉलेज बाकरगंज गोराजू के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 40 वर्ष 3 महीने 26 दिन का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को पूर्ण किया। कॉलेज से उनकी विदाई के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर समारोह आयोजित कर स्वागत किया। अवधेश कुमार सिंह 2024 से अब तक अभाविप मंझनपुर तहसील के तहसील प्रमुख भी रहे हैं। उनकी नियुक्ति पांच सितंबर 1985 को हुई थी। 20 वर्ष तक प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते हुए उन्होंने 31 मार्च तक सच्ची निष्ठा के साथ प्रधानाचार्य के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। ऐसा करने वाले जिले के इतिहास में वह पहले व्यक्ति हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, बौद्धिक क्षमता बढ़ाने, उनके उत्थान के लिए बहुआय...