संघरी घाटी में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, एक चालक की मौत
चतरा, जून 20 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे दो कोयला लदे ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के बाराचट्टी निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद सड़क पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार सुनील टंडवा स्थित मगध कोल परियोजना से कोयला लादकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान संघरी घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.