चतरा, अप्रैल 5 -- चतरा प्रतिनिधि। शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन द्वारा रविवार को संघरी गांव में सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। संस्था की ओर से 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक परिवार को 5 किलो के 8 पैकेट, 1 किलो के 5 पैकेट, 26 पैकेट दाल, खुला चावल एवं 176 पैकेट मैगी प्रदान किए गए। लाभुकों में दिव्यांग, विधवा महिलाएं, बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे शामिल थे, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को अतिरिक्त मैगी देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15-20 फलदार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने जल संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला सशक...