उत्तरकाशी, दिसम्बर 9 -- संग्राली गांव में बीते दिन दिनों चल रहा धार्मिक अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान गांव में मां राजराजेश्वरी देवी की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। अंतिम दिन पांडव पश्वा और मां राजराजेश्वरी देवी ने ग्रामीणों को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं, ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवी देवताओं से गांव की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। वरुणा पर्वत पर बसा संग्राली गांव में मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही गांव में दो दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। पहले ग्रामीणों ने मां राजराजेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की। वहीं दूसरे दिन गांव की थात में पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पांडव पश्वों ने अपने आस्त्र शस्त्र की पूजा अर्चना की। तीसरे दिन गांव के आराध्य कंडा...