मुंगेर, जून 17 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के बढ़ौनिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद तथा शादी के लिए खरीदे गए कीमती कपड़ों की चोरी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ देवेन्द्र कुमार, संग्रामपुर पुलिस, डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, बढ़ौनिया गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के घर में चोरों ने गोदरेज का लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- घर से लाखों रुपये के जेवर व नगदी की पारअरुण कुमार सिंह का मामला अरुण कुमार सिंह की पत्नी रतन देवी ने बताया कि, उसके छोटे पुत्र देवेश कुमार सिंह की शादी 25 जून को होनी थी। लेकिन लड़की पक्ष में श...