संग्रामपुर में 14 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी, ट्यूशन नहीं जाने पर घर में मिला शव, परिजनों में कोहराम
मुंगेर, मई 14 -- संग्रामपुर। एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड 8 में बुधवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना घटी। मुकेश कुमार तांती के 14 वर्षीय पुत्र नितीन कुमार ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कक्षा 8 के छात्र की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार नितीन कुमार मध्य विद्यालय बालक संग्रामपुर में कक्षा 8 का छात्र था। बुधवार को भी वह रोज की तरह स्कूल गया था। घर लौटने के बाद दोपहर 2 बजे उसे ट्यूशन जाना था। नितीन की छोटी बहन ट्यूशन के लिए निकलते समय भाई से बोली, भैया, हम जा रहे हैं, आप भी ट्यूशन आ जाइएगा। लेकिन नितीन ट्यूशन नहीं पहुंचा। शाम को जब बहन ट्यूशन से लौटी तो कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गए। भाई पंखे से लटका हुआ था। घबराई बहन ने शोर मचाते हुए भाई को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.