मोतिहारी, जुलाई 13 -- संग्रामपुर । अरेराज- हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर भवानीपुर चौक के समीप सोमवार को पिकअप की ठोकर से अधेड़ की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक उतरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड सात निहालु टोला गांव के सुखी ओझा का 57 वर्षीय पुत्र राजकुमार ओझा था। उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक के पुत्र त्रिलोकी ओझा ने बताया कि राजकुमार ओझा घर से पैदल निकल कर एसएच 74 किनारे पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पिकअप के धक्के से फर्नीचर कारीगर की मौत, चक्काजाम तभी लापरवाह पिकअप चालक ने पेड़ को तोड़ते हुए उनको रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प...