बलरामपुर, जुलाई 12 -- गैसड़ी, संवाददाता। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- संग्रामपुर में...