मुंगेर, फरवरी 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। न्यू जूनियर स्पोर्टिंग क्लब विहवै की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला संग्रामपुर की टीम ने जीता। इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में बघेल एवं पहाड़पुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बघेल की टीम ने पहाड़पुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में संग्रामपुर और हथिया के बीच मैच खेला गया, जिसमें संग्रामपुर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला संग्रामपुर एवं बघेल टीम के बीच खेला गया जिसमें संग्रामपुर की टीम ने बघेल की टीम को एक गोल से पराजित कर इस टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाया। गंगटा रेंज के फॉरेस्टर रवि कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। जबकि उपविजेता टीम को मुखिया प्रतिनिधि नवल मंडल ने पुरस्कार दिया। सेमीफाइनल में पहुंची ...