रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और योगदा सत्संग कॉलेज की ओर से सोमवार को कॉलेज के सेमिनार हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्देश्य इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरुकता बढ़ाना था। मुख्य वक्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट डॉ करबी साहा ने संग्रहालयों की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि संग्रहालय सिर्फ प्राचीन वस्तुओं के संग्रहण स्थल नहीं, बल्कि सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक चेतना के जीवंत संरक्षक हैं। उन्होंने स्थानीय पुरावशेषों, शिलालेखों व पांडुलिपियों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और ज्ञान भारतम ऐप के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहरों के डिजिटल संरक्ष...