लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय संग्रहालय में मंगलवार को 14 दिवसीय पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम इम्पैक्टस्पार्क फाउंडेशन और केएसएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग (सेमेस्टर-V) के छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ पुरातात्विक अवशेषों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इंटर्नशिप के दौरान संग्रहालय के तकनीकी सहायक राजेश कुमार ने छात्रों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता का जीवंत दस्तावेज है, जो हमें हजारों वर्ष पुराने इतिहास से जोड़ता है। प्रशिक्षण सत्र में छात्रो...