लखीसराय, मई 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमबार को लखीसराय संग्रहालय में विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास, संस्कृति और पुरातात्विक धरोहरों के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- संग्रहालय में विद्यार्थियों ने जाना इतिहास और विरासत का महत्वकार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालयाध्यक्ष मृणाल रंजन ने छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1977 में इंटरनेशनल ...