कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर इत्र नगरी की ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की अनूठी पहल देखने को मिली। मेरा युवा भारत एवं राजकीय पुरातत्व संग्रहालय, जिले के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संग्रहालय भ्रमण और इतिहास आधारित क्विज प्रतियोगिता में युवाओं ने न सिर्फ जिले के गौरवशाली अतीत को जाना, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान माई भारत युवा मंडलों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को राजकीय पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। युवाओं ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तियों, दुर्लभ ऐतिहासिक अवशेषों एवं पुरातात्विक धरोहरों को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान उन्हें प्राचीन कन्नौज की सभ्यता, सम्राट हर्षवर्धन के काल, इत्र नगरी की वैश्विक पहचान तथा सांस्कृतिक धरोहरों...