प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद संग्रहालय में शुक्रवार को पाक्षिक प्रदर्शनी शृंखला के अंतर्गत गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्राओं पर आधारित 'द गोल्ड ऑफ द गोल्डन एज' शीर्षक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान महालेखाकार राजकुमार ने केंद्रीय कक्ष में दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में बयाना निधि, भरतपुर से प्राप्त चंद्रगुप्त प्रथम का राजा-रानी प्रकार, समुद्रगुप्त का अवश्वमेघ प्रकार, चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य का धनुर्धारी प्रकार व कुमारगुप्त का अश्वारोही प्रकार सहित कई गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्राएं प्रदर्शित की गई।मुख्य अतिथि ने प्रदर्शित मुद्राओं को देखते हुए कहा कि मुद्राओं की कलात्मकता, उत्कृष्टता व शुद्धता अद्भुत है। ये मुद्राएं न केवल गुप्तकालीन समृद्ध आर्थिक दशा बल्कि पराक्रमी सम्राटों की सा...