पटना, जनवरी 30 -- पटना संग्रहालय में दो दिवसीय पटना कलम चित्रकला शैली के प्रशिक्षण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। बच्चों को दो श्रेणियों में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहली श्रेणी में छठी से 10वीं व दूसरी श्रेणी में 10वीं से ऊपर के प्रतिभागी शामिल हैं। शहर के अलग-अलग संस्थानों के करीब सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को पटना संग्रहालय में लगी पटना कलम प्रदशर्नी का अवलोकन कराया गया। बिहार संग्रहालय अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को पटना कलम चित्रकला शैली के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को चित्र बनाने की सभी सामग्री उपलब्ध करायी गई। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगे चित्र बनाए। संग्रहालय में लगी पटना कलम प्रदर्शनी की अवधि को भी 25 फरवरी तक कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...