प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय का 96वां स्थापना दिवस संग्रहालय सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित समारोह में देर रात सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से वहां उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटी सी बच्ची मनस्वी केशरवानी ने संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। बनारस घराने के रविशंकर मिश्र व साथियों ने श्री रामचंद्र कृपालु भज मन और होली गीत मैं ते पिचकारी न मारो नंदलाल री की प्रस्तुति से समा बांधा। दूसरी प्रस्तुति के रूप में खेलें मसाने में होली दिंगबर की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया तो उर्वशी जेटली ने भरतनाट्यम् थीम पर मीरा भजन की प्रस्तुति की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.