झांसी, जुलाई 18 -- झांसी। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी लॉबी में संरक्षा संगोष्ठी (सेफ्टी सेमिनार) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) धर्मेश कुमार रहे। संगोष्ठी में 6 मुख्य लोको निरीक्षक, 15 लोको पायलट एवं 14 सहायक लोको पायलट सहित कुल 35 रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। SPAD घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से सिग्नल अनुपालन, निर्धारित गति का पालन तथा सतर्कता आदेशों का अक्षरशः पालन करने के महत्व पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को गाड़ी में झटका लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्यवाही, शंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचने, लोड को स्थिर एवं अस्थि...