रामपुर, मार्च 21 -- बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभासदों ,ग्राम प्रधानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक आकाश सक्सैना रहें। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षा के विभिन्न आयामों, नवाचारों एवं शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह को मिल...