प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- गौरा। गौरा ब्लॉक सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को संगोष्ठी आयोजित कर समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पहले समूह की महिलाओं की ओर जागरूकता रैली भी निकाली गई। संगोष्ठी में एडीओ आईएसबी रशीद अहमद ने महिलाओं के अधिकार व सम्मान के बारे में महिलाओं को जागरुक किया। आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आजीविका मिशन से जुड़ी मनीता, रेखा, साधना, डिंपल, चमेला देवी सहित अन्य बहनों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी संतोष पासवान ने किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी शांति प्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास तिवारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक राम मनोहर, रामचंद्र, बैंक सखी प्रीति यादव, समूह सखी कुसुम देवी आदि मौजूद रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.