हरदोई, मार्च 18 -- टड़ियावां। ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम बुधवार को बीआरसी परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश और विशिष्ठ अतिथि बीडीओ इंद्रसेन नाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सहभागिता की। आयोजन में छात्र छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भव्य कर दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। बीईओ अनिल झा ने आयोजन में शामिल हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रधानाध्यापक भानुप्रताप सिंह ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंतराम पांडेय, जूनियर शिक्षक के अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय ...