मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आगामी 9 एवं 10 मार्च को होगी। इसमें देशभर से जॉर्ज फर्नांडिस के सहयोगी और उनपर रिसर्च करने वाले शामिल होंगे। इसका आयोजन लिच्छवी फाउंडेशन द्वारा कराया जाना है। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने गुरुवार को दी। इसका निर्णय जॉर्ज की पुण्यतिथि पर आयोजित एक बैठक में लिया गया। साथ ही उनकी स्मृति में स्मारिका का प्रकाशन करने पर भी सभी ने सहमति जताई। इसके पूर्व पुण्यतिथि पर जॉर्ज स्मृति उपवन में उनकी प्रतिमा पर समर्थकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...