फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। वाटरएड इंडिया द्वारा जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता तथा स्वच्छता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विचार साझा किए। जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने बताया कि वाटरएड जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। कई तालाबों का पुनरुद्धार, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए कुओं का निर्माण कराया गया है। नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेन्द्र राज साहू ने जल संसाधनों के संरक्षण तथा जल जीवन मिशन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने जल संरक्षण के साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ज्ञान तिवारी, विश्व...