संगोष्ठी में जलसंरक्षण की उपयोगिता पर डाला गया प्रकाश
उरई, मार्च 14 -- कोंच। संवाददाता मथुरा प्रसाद महाविद्यालय परिसर में एनसीसी इकाई की ओर से जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय िवक्रम सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें सर्व प्रथम मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके उपरांत कैडेट रिया ने जल संरक्षण विषय का परिचय प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ किया। जिसमें कैडेट कंदर्प झां ने जल की आवश्यकता व उपयोग के बारे में बताया। कैडेट रामजी अग्रवाल ने जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों, हरिश्चंद्र तिवारी ने जल संरक्षण की आवश्यकता एवं उपायों से अवगत कराते हुए जल को बचाने व समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। इतिहास विभाग के प्रोफेसर अतुल कुमार मिश्रा ने कैडेट्स को बुंदेलखंड व विदर्भ प्रान्त में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.