बलरामपुर, मार्च 18 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के ऋतुराज सिंह इंटर कॉलेज, मुडिला में निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. स्वामीनाथ ने विधायक को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। संगोष्ठी में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका व जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि शिक्षक, प्रधान और प्रबंध समिति के बीच बेहतर तालमेल से ही विद्यालयों का कायाकल्प संभव है। उन्हो...