आरा, मार्च 30 -- -गंगा स्वच्छता पखवारा 2026 के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित आरा, निज प्रतिनिधि। गंगा स्वच्छता पखवारा 2026 के तहत जल महोत्सव दिवस पर जिला गंगा समिति भोजपुर की ओर से जल संरक्षण विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन महाराजा महाविद्यालय आरा में किया गया। यह कार्यक्रम 16 से 30 मार्च तक चल रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने का संकल्प लिया, जिससे भविष्य में जल संकट को कम किया जा सके। उद्घाटन महाराजा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनकलता, जिला परियोजना ...