संगीनों के साए में हुई यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा
बांदा, जून 17 -- बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट-2026) बुधवार को संगीनों के साए में हुई। परीक्षा के पहले दिन आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 412 परीक्षार्थियों में 37 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों की गेट पर सघन तलाशी हुई और साथ में लेकर आए प्रतिबंधित सामान को अलग कक्ष में जमा कराया गया। यूपी कैटेट परीक्षा को नकलविहीन व शुचिता पूर्ण माहौल में कराने के लिए जिलाधिकारी अमित असेरी के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक की अगुवाई में परीक्षा केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में नगर कोतवाल बलराम सिंह सहित परीक्षा केंद्र के बाहर एसआई इंद्रमणि सहित पांच पुलिस कर्मियों को लगाया था। यह भी पढ़ें- 207 छात्रों ने छोड़ी यूपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.