लखनऊ, जून 21 -- विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली तथा संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय में आयोजित योग आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय में निर्धारित योग प्रोटोकॉल का विधिवत पालन करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्यों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आयोजन साथ ही क...