लखनऊ, फरवरी 17 -- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में पद्मभूषण बेगम अख्तर की स्मृति में स्थापित पीठ के अंतर्गत ठुमरी एवं खयाल गायकी पर कार्यशाला हुई। विश्वविद्यालय के सुजान सभागार में हुई चार दिवसीय कार्यशाला में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका विदुषी शुभ्रा गुहा विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मार्गदर्शन दे रहीं हैं। कार्यशाला के दूसरे दिन शुभ्रा गुहा ने ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों, स्वर-साधना, भाव-अभिव्यक्ति, राग की संवेदनशीलता तथा शैलीगत विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवादात्मक शैली में उन्होंने विद्यार्थियों व शोधार्थियों को गायन की तकनीकी तथा शोधपरक समझ को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र में गायन में सबीना, तानपुरे पर प्रशांत पाण्डेय तथा तबले पर सौरभ सिंह ने संगत की। कुलपति प्रो. माण्डवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.