प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष में सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। जब भारतीय डाक विभाग प्रयाग क्षेत्र की ओर से समिति पर आधारित डाक टिकट जारी किया गया। प्रवर अधीक्षक डाकघर सुशील कुमार तिवारी ने समिति के सचिव अरुण कुमार को विशेष डाक टिकट भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह टिकट भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य व सांस्कृतिक शिक्षा के क्षेत्र में समिति के 100 वर्षों से किए जा रहे अतुलनीय योगदान का राष्ट्रीय सम्मान है। जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। समिति के सचिव ने कहा कि यह केवल समिति का सम्मान नहीं है बल्कि संस्था के सौ वर्षों की सांस्कृतिक साधना का राष्ट्रीय अभिनदंन है। यह भी पढ़ें- एमजीएम कला अकादमी में प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संगीत व संस्कृति के संरक्षण क...