वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मां ललिता महात्रिपुरसुंदरी के कोटि अर्चन सत्रयाग का शुक्रवार को संपूर्ति समारोह हुआ। श्रीविद्या के साधक स्वामी दत्तात्रेयानंदनाथ (पं.सीताराम कविराज) के आविर्भाव शताब्दी महोत्सव पर हुए अनुष्ठान की अंतिम निशा में संगीत सपर्या हुई। रात्रि जागरण कर मां ललिता की आराधना की गई। स्वर्णाभूषणों से शृंगार किया गया। नगवा स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में हुई संगीत सपर्या में सितारविद पं.देवब्रत मिश्र ने वादन किया। शुरुआत गायकी अंग में गणेश वंदना से की। राग सरस्वती में रूपक एवं तीन ताल में बंदिश सुनाई। अंत में राग भैरवी में निबद्ध भजन की धुन बजाई। तबला पर प्रशांत मिश्र ने संगत की। इसे पूर्व पीठाध्यक्ष स्वामी प्रकाशानंदनाथ ने प्रातःकाल कुमारी, बटुक एवं सुहागिनों का पूजन किया। अंत में देशभर से आए शताधिक दीक्षि...