पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर। इप्टा आंदोलन से जुड़ीं वरिष्ठ सांस्कृतिक कर्मी और संगीत शिक्षिका एवं इप्टा जिला परिषद पलामू के सदस्य मनजीत सिंह बिट्टू और मनप्रीत सिंह की बड़ी बहन राजिंदर कौर का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजिंदर कौर वर्तमान में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में संगीत शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं और नई पीढ़ी को संगीत की शिक्षा दे रही थीं। उनके निधन पर इप्टा परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेम भसीन, सुरेश सिंह, शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र मिश्रा, रविशंकर, शशि पांडे, संजीव कुमार संजू, अजीत कुमार, विनय सिंह, सतीश कुमार, सुनील कुमार, राजू कुमार, संजीत दुबे आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...