रांची, जून 29 -- रांची। छात्र क्लब कला संस्कृति की ओर से सोमवार को बाल संस्कार केंद्र में संगीत वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने भजन, कीर्तन, सुंदरकांड और आधुनिक वाद्ययंत्रों की मधुर प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरुचि रंजन, दीपक राणा, कामाख्या नाथ शाहदेव, कृति शाहदेव व सदस्यों ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...