रामनगर, जनवरी 1 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में बीए प्रथम सेमेस्टर, बीए तृतीय और पंचम सेमेस्टर की संगीत विषय की मेजर, माइनर और वोकेशनल की प्रायोगिक परीक्षा तीन जनवरी को संगीत विभाग में सम्पन्न होगी। प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया कि वे आवश्यक सामग्री, प्रवेश पत्र सहित परीक्षा तिथि को सुबह साढ़े नौ बजे विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...