हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र अम्बिका राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर राम में रविवार को संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन चिकित्सक डॉ कामिनी चौधरी, राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संबोधन में डॉक्टर चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। सचिव उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों के लिए प्रत्येक वर्ष गीत- संगीत कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। ताकि बच्चों में निखार आ सके और अपने आप को बेहतर प्रस्तुति के लिए तैयार कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कलाकार राम पुकार सिंह ने किया। इस अ...