चम्पावत, जून 22 -- चम्पावत। कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीसी जोशी ने किया। इस दौरान केएमवीएनएल के निदेशक रोहित बिष्ट, समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...