चम्पावत, जून 23 -- चम्पावत। चम्पावत में तीन दिनी वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता में सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, उप शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन की प्रतियोगिता हुई। निर्णायकों ने स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति और तकनीकी दक्षता के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- संगीत प्रतियोगिता का समापन हुआ यह भी पढ़ें- स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल ने गाए गीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...