संगीत के साथ नृत्य की बारीकियां सीखेंगे हाईस्कूल के
समस्तीपुर, मार्च 18 -- शिवाजीनगर । प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रा संगीत के साथ-साथ नृत्य की बारीकियां भी सीखेंगे। इससे बच्चों में कला के प्रति लगाव बढेगा। विद्यालयों में गीत-संगीत का माहौल तैयार होने से उपस्थिति भी बढ़ने की संभावना है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्तर के विद्यालयों को साज बाज एवं वाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है। प्रखंड के सभी प्राथमिक, मंध्य तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग द्वारा साज-बाज सामग्री उपलब्ध कराया गया है। इसके अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के एक मॉडल, मध्य विद्यालय सहित 17 प्लस टू स्कूल, 43 मध्य विद्यालय तथा 82 प्राथमिक विद्यालयों को साज-बाज सामग्री शिक्षा विभाग द्वारा तय एजेन्सी द्वारा सप्लाई की गई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.