समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- समस्तीपुर। बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यालय को उपलब्ध कराए गए नवीन संगीत वाद्य यंत्रों ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेला पचरुखी के बच्चों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया है। विद्यालय प्रांगण अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि 'सा, रे, ग, म, प, ध, नि, सां' के सुरीले स्वरों से गुंजायमान हो रहा है। शिक्षक के निर्देशन में सुरों का अभ्याससंगीत शिक्षक मंगलेश कुमार के कुशल निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने संगीत की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया है। बच्चे हारमोनियम, तबला और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ पूरी तन्मयता से अभ्यास कर रहे हैं। संगीत शिक्षक ने बताया कि वाद्य यंत्रों की उपलब्धता से बच्चों को प्रयोगात्मक रूप से सीखने में काफी मदद मिल रही है, जिससे उनकी रुचि संगीत के प्रति और गहरी हुई है।अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.